Browse Results

Showing 51 through 75 of 1,914 results

Samaj se prapat Brahmcharya (Uttaradh): समझ से प्राप्त ब्रह्मचर्य (उत्तरार्ध)

by Dada Bhagwan

हर एक मनुष्य में अपने आत्मा को पहचानकर मोक्ष प्राप्त करने की शक्ति है। लेकिन मोक्ष मार्ग में विषय सबसे बड़ा बाधक बन जाता है। सिर्फ प्रत्यक्ष ज्ञानीपुरुष ही विषय आकर्षण के पीछे का विज्ञान समझाकर उसमें से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं। ज्ञानीपुरुष दादाश्री ने मोक्ष मार्ग में ब्रह्मचर्य की महत्वता और विवाहित लोग भी वह किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं, वह बताया है। विषय का वैराग्यमय स्वरुप, उसकी इस जन्म की और अगले जन्म की जोखिमदारियाँ बताई है| ब्रह्मचर्य से होनेवाले फायदे उसकी वैज्ञानिक एक्ज़ेक्टनेस के साथ बताए हैं। ब्रह्मचर्य की भूलरहित समझ, विषयबीज को निर्मूल कर के जड़-मूल से उखाड़ने का तरीका बताया है। खंड १ में पूज्य दादाश्री ने विवाहितों को बिना हक़ के विषय के सामने चेतावनी दी है वैसे ही उसकी जोखिमदारी और किस तरह से सूक्ष्मातिसूक्ष्म आकर्षण/ दृष्टिदोष भी हमें मोक्षमार्ग से भटका देंगे वह समझाया है। खंड २ में ज्ञानीपुरुष ने कैसा विज्ञान देखा! वह हमारे लिए खुल्ला किया है जगत के लोगों ने मीठी मान्यता से विषय में सुख का आनंद लिया, किस तरह उनकी दृष्टि विकसित करने से उनकी विषय संबंधित सभी उल्टी मान्याताएँ छूट जाएँ और महामुक्तदशा के मूल कारण रूप, ऐसे 'भाव ब्रह्मचर्य' का वास्तविक स्वरूप, विषय मुक्ति हेतु कर्तापन की सारी भ्रांति टूट जाए, और ज्ञानीपुरुष ने खुद जो देखा है, जाना है और अनुभव किया है, उस 'वैज्ञानिक अक्रम मार्ग' का ब्रह्मचर्य संबंधित अदभुत रहस्य खुल्ला किया है। ऐसे दुषमकाल में कि जहाँ समग्र जगत में वातावरण ही विषयाग्निवाला फैल गया है, ऐसे संयोगों में ब्रह्मचर्य संबंधित 'प्रकट विज्ञान' को स्पर्श करके निकली हुई 'ज्ञानीपुरुष' की अदभुत वाणी विषय-मोह में से छूटकर ब्रह्मचर्य की साधना में रहकर, सुज्ञ वाचक को अखंड शुद्ध ब्रह्मचर्य को समझ के साथ स्थिर करता है।

Samaj Se Prapt Brahmacharya (Sanxipt): समज से प्राप्‍त ब्रह्मचर्य (संक्षिप्त)

by Dada Bhagwan

ब्रम्हचर्य व्रत, भगवान महावीर द्वारा दिये हुए ५ महाव्रतो का हिस्सा है| मोक्ष प्राप्त करने ब्रम्हचर्य व्रत का पालन करना चाहिए, यह समझ बहुत सारे लोगो में है पर विषय करना क्यों गलत है या उसमें से हम छुटकारा कैसे पा सकते है, यह सब कोई नहीं जानता| विषय यह हमारी पाँचो इन्द्रियों में से किसी भी इन्द्रिय को पसंद नहीं आता| आँखों को देखना अच्छा नहीं लगता, नाक को सूंघना पसंद नहीं, जीभ से चख ही नहीं सकते और ना ही हाथ से छू सकते है| पर फिर भी सच्चा ज्ञान नहीं होने के कारण लोग विषय में निरंतर लीन होते है क्योंकि उन्हें इसके जोख्मों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है| अपने हक्क के साथी के साथ भी विषय करने में अनगिनत सूक्ष्म जीवों का नाश होता है और अनहक्क के विषय का नतीजा तो नरकगति है| इस पुस्तक द्वारा आपको ब्रम्हचर्य क्या है,इसके क्या फायदे है, ब्रम्हचर्य का पालन कैसे करे वगैरह प्रश्नों के जवाब मिलेंगे|

Sarva Dukho Se Mukti: सर्व दु:खों से मुक़्ति

by Dada Bhagwan

सांसारिक दुःख किसे नहीं है? हर कोई उससे छूटना चाहता है| लेकिन वह छूट नहीं पाता| उससे छूटने का मार्ग क्या है? ज्ञानीपुरुष के मिलते ही सर्व दुखों से मुक्ति मिलती है| औरों को जो दुःख देता है, वह स्वयं दुखी हुए बिना नहीं रहता| सर्व दुखों से मुक्ति कैसे पाई जाये? सुख दुःख मिलने का कारण क्या है? औरों को सुख देने से सुख मिलता है और दुःख देने से दुःख मिलता है| यह सुख दुःख प्राप्ति का कुदरती सिद्दांत है| जिसे यह सिद्दांत संपूर्ण समझ में आ जाता है, वह किसी को बिलकुल दुःख न देने की जागृति में रह सकता है| फिर मन से भी वह किसी को दुःख नहीं दे सकता| इसके लिए ज्ञानीपुरुष ही यथार्थ क्रियाकारी उपाय बता सकते हैं| संपूज्य श्री दादाश्री, जो इस काल के ज्ञानी हुए, उन्होंने सुन्दर और संपूर्ण क्रियाकारी उपाय बताया है की हर रोज़ सुबह में हृयदपूर्वक पांच बार इतनी प्रार्थना करो कि ‘प्राप्त मन-वचन-काया से इस जगत में किसी भी जीव को किंचित मात्र भी दुःख न हो, न हो, न हो|’इसके बाद आपकी जिम्मेदारी नहीं रहेगी| किसी भी जीव को मारने का हमारा अधिकार बिलकुल ही नहीं है, क्योंकि हम उसे बना नहीं सकते| संसार में दुःख क्यों है? उसका रूट कॉज है अज्ञानता| मैं खुद कौन हूँ? मेरा असली स्वरुप क्या है? यह नहीं जानने से सारे दुःख सर पर आ गए हैं| वास्तव में ‘आत्मज्ञानियों’को इस संसार में एक भी दुःख स्पर्श नहीं होता| यदि आपको सुखी होना हो तो सदा वर्तमान में ही रहना! भूतकाल गया सो गया| वह वापिस कभी नहीं लौटता और भविष्य काल किसी के हाथ में नहीं है| उसे कोई नहीं जानता|तो ‘वर्तमान’में रहे सो सदा ज्ञानी|’गृहस्थ जीवन में बेटे बेटियाँ , पत्नी, माँ-बाप, की ओर से हमें जो दुःख मिलते हैं, वे हमारे ही मोह के रीएकशन्न से मिलते हैं| वीतराग को कुछ भोगना नहीं होता, जीवन में| संपूज्य श्री दादाश्री ने एक सुन्दर बात बताई है कि घर एक कम्पनी है| इस कम्पनी के घर के सारे मेम्बर्स शेयर होल्डर्स हैं| जिसका जितना शेयर, उतना उसके हिस्से में भुगतने का आएगा| फिर सुख हो या दुःख| मुनाफा हो या घाटा| भगवान् ने कहा है की अंतर सुख और बाह्य सुख का बैलेंस रखना चाहिये| बाह्य सुख बढेगा तो अंतर सुख कम हो जायेगा और अंतर सुख बढेगा तो बाह्य सुख कम हो जायेगा| चिंता होने का कारण क्या है? अहंकार, कर्तापन ! वह जाये तो चिंता जाये| कुदरत का न्याय क्या है? हम अपनी भूलों से किस तरह से छूट जाये? निज दोष क्षय किस तरह से किया जाये? इन सारे प्रश्नों को पुज्यश्री ने आसानी से हल करने का रास्ता प्रस्तुत पुस्तक में बताया है |

Satya Asatya ke rahshya: सत्य-असत्य के रहस्य

by Dada Bhagwan

बहुत सारे लोग, सत्य क्या है और असत्य क्या है, यह जानने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहते है| कुछ बाते, किसी के लिए सत्य मानी जाती है तो कुछ लोग उसे असत्य मानकर उसका तिरस्कार करते है| ऐसी दुविधाओं के बीच, लोग यह सोच में पड़ जाते है कि, आखिर सत्य किसे कहे और असत्य किसे माने| आत्मज्ञानी परम पूज्य दादा भगवान हमें, सत्, सत्य और असत्य, इन तीन शब्दों का भेद समझाते है| वह कहते है कि, सत् मतलब शास्वत तत्व, जैसे की हमारा आत्मा, जो एक परम सत्य है और जिसे बदलना संभव नहीं है| हम साक्षात् आत्मस्वरूप है और यही हमारी सही पहचान है, इसे दादाजी ने सत् कहा है| व्यवहार सत्य, मतलब, रिलेटिव में दिखने वाला सत्य लोगो की अपनी मान्याताओं के आधार पर खड़ा होता है| इसलिए यह लोगो के अपने दृष्टिकोण के आधार पर अलग-अलग होता है| सत्य और असत्य तो हमारी माया और मान्यता से ही खड़ा होता है, और वह एक सापेक्ष संकल्पना ही है, जिसका कोई आधार नहीं होता| सत्,सत्य और असत्य के गुढ़ रहस्यों को जानने, यह किताब ज़रूर पढ़े और अपनी भ्रामक मान्याताओं से छुटकारा पाइए|

Seva Paropkar: सेवा परोपकार

by Dada Bhagwan

सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि मन-वचन-काया से दूसरों की मदद करना| जो व्यक्ति खुद के आराम और सुविधाओं के आगे औरो की ज़रूरतों को रखता है वह जीवन में कभी भी दुखी नहीं होता| मनुष्य जीवन का ध्येय, दूसरों की सेवा करना ही होना चाहिए| परम पूज्य दादाभगवान ने यह लक्ष्य हमेशा अपने जीवन में सबसे ऊपर रखा कि, जो कोई भी व्यक्ति उन्हें मिले, उसे कभी भी निराश होकर जाना ना पड़े| दादाजी निरंतर यही खोज में रहते थे कि, किस प्रकार लोग अपने दुखों से मुक्त हो और मोक्ष मार्ग में आगे बढे| उन्होंने अपनी सुख सुबिधाओं की परवाह किये बगैर ज़्यादा से ज़्यादा लोगो का भला हो ऐसी ही इच्छा जीवनभर रखी| पूज्य दादाश्री का मानना था कि आत्म-साक्षात्कार, मोक्ष प्राप्त करने का आसान तरीका था पर जिसे वह नहीं मिलता हैं, उसने सेवा का मार्ग ही अपनाना चाहिए| किस प्रकार लोगो की सेवा कर सुख की प्राप्ति करे, यह विस्तृत रूप से जानने के लिए यह किताब ज़रूर पढ़े|

Takrav Taliye: टकराव टालिए

by Dada Bhagwan

दैनिक जीवन में टकराव का समाधान करने की जरूरत को सभी समझते हैं। हम टकराव करके अपना सबकुछ बिगाड़ लेते हैं। यह तो हमें बिल्कुल अनुकूल नहीं होता। सड़क पर लोग ट्राफिक़ के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। लोग अपनी मनमानी नहीं करते, क्योंकि मनमानी से तो टकराओगे और मर जाओगे। टकराने में जोखिम है। इसी प्रकार व्यावहारिक जीवन में भी टकराव टालना है। ऐसा करने से जीवन क्लेश रहित होगा और मोक्ष की प्राप्ति होगी। जीवन में क्लेश का कारण जीवन के नियमों की अधूरी समझ है। जीवन के नियमों की हमारी समझ में, मूलभूत कमियाँ हैं। जिस व्यक्ति से आप इन नियमों को समझें, उसे इन नियमों की घहरी समझ होनी चाहिए। इस पुस्तक से आप जान पाएँगे की टकराव क्यों होता है? टकराव के प्रकार क्या हैं? और टकराव कैसे टालें की जीवन क्लेश रहित हो जाए। इस पुस्तक का लक्ष्य आपके जीवन को शांति और उल्लास से भरना है, तथा मोक्ष मार्ग में आपके क़दमों को मज़बूत करना है।

Trimantra: त्रिमंत्र

by Dada Bhagwan

धर्म में तू-तू मैं-मैं से झगड़े होते हैं। इसे दूर करने के लिए यह निष्पक्षपाती त्रिमंत्र है। इस त्रिमंत्र का मूल अर्थ यदि समझे तो उनका किसी भी व्यक्ति या संप्रदाय या पंथ से कोई संबंध नहीं है। आत्मज्ञानी, केवलज्ञानी और निर्वाण प्राप्त करके मोक्षगति प्राप्त करनेवाले उच्च, जागृत आत्माओं को नमस्कार है। जिन्हें नमस्कार करके संसारी विघ्न दूर होते हैं, अडचनों में शांति रहती है और मोक्ष का लक्ष्य बैठना शुरू हो जाता है। आत्मज्ञानी परम पूज्य दादा भगवान ने निष्पक्षपाती त्रिमंत्र प्रदान किया है। इसे सुबह-शाम ५-५ बार उपयोगपूर्वक बोलने को कहा है। इससे सांसारिक कार्य शांतिपूर्वक संपन्न होते हैं। ज़्यादा अडचनों की स्थित में घंटा-घंटाभर बोलें तो सूली का घाव सुई से टल जाएगा। निष्पक्षपाती त्रिमंत्र का शब्दार्थ, भावार्थ और किस प्रकार यहाँ हितकारी हैं, इसका खुलासा दादाश्री ने इस पुस्तक मं दिया है।

Vaani Vyvahaar Me (Sanxipt): वाणी व्यवहार मॅ

by Dada Bhagwan

‘वाणी,व्यवहार में’, यह पुस्तक में हमें वाणी से संबंधित कई सारे मौलिक सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त होती है| वाणी मुख्यतः निर्जीव है, यह सिर्फ एक टेप रिकॉर्ड है, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग हमारे पिछले जन्मो में हुई है| वाणी, एक बहुत ही अमूल्य वस्तु है जिसकी कीमत समझना बहुत ज़रूरी है| हमारी वाणी ऐसी होनी चाहिए कि जिससे किसीको भी दुःख ना हो| दादाश्री इस किताब में हमें वाणी कि महत्वता, हमारे रोजिंदा जीवन में होने वाले व्यवहार को लक्ष में रखकर, बहुत सारे उदाहरणों के साथ बताते है जिससे हमें यह समझ में आता है कि हम हमारी वाणी को किस तरह कोमल और मधुर बना सकते है| जिस तरह किसी टेप को बजाने से पहले उसमें रिकॉर्डिंग करनी होती है उसी तरह हमारे मुँह से जो वाणी निकलती है वह सब पिछले जन्मो में की हुई रिकॉर्डिंग का ही परिणाम है| वाणी के सिद्धांतों को और अधिक गहराई में समझने के लिए यह किताब अवश्य पढ़े|

Vartaman Tirthankar Shree Simandhar Swami: वर्तमान तीर्थकर श्री सीमंधर स्वामी

by Dada Bhagwan

इस काल में इस क्षेत्र से सीधे मोक्ष पाना संभव नहीं है, ऐसा शास्त्रों में कहा गया हैं। लेकिन लंबे अरसे से, महाविदेह क्षेत्र में श्री सीमंधर स्वामी के दर्शन से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खुला ही हैं। लेकिन परम पूज्य दादाश्री उसी मार्ग से मुमुक्षुओं को मोक्ष पहुँचानें में निमित्त हैं और इसकी प्राप्ति का विश्वास, मुमुक्षुओं को निश्चय से होता ही है। इस काल में, इस क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर नहीं हैं। लेकिन महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी विराजमान हैं। वे भरत क्षेत्र के मोक्षार्थी जीवों के लिए मोक्ष के परम निमित्त हैं। ज्ञानीपुरुष ने खुद उस मार्ग से प्राप्ति की और औरों को वह मार्ग दिखाया है। प्रत्यक्ष प्रकट तीर्थंकर की पहचान होना, उनके प्रति भक्ति जगाना और दिन-रात उनका अनुसंधान करके, अंत में, उनके प्रत्यक्ष दर्शन पाकर, केवलज्ञान को प्राप्त करना, यही मोक्ष की प्रथम और अंतिम पगडंडी है। ऐसा ज्ञानियों ने कहा हैं। श्री सीमंधर स्वामी की आराधना, जितनी ज़्यादा से ज़्यादा होगी, उतना उनके साथ अनुसंधान विशेष रहेगा। इससे उनके प्रति ऋणानुबंध प्रगाढ़ होगा। अंत में परम अवगाढ़ दशा तक पहुँचकर उनके चरणकमलों में ही स्थान प्राप्ति की मोहर लगती है।

Vartman Tirthankar Shree Simandhar Swami (Small): वर्तमान तीर्थकर श्री सीमंधर स्वामी

by Dada Bhagwan

इस काल में इस क्षेत्र से सीधे मोक्ष पाना संभव नहीं है, ऐसा शास्त्रों में कहा गया हैं। लेकिन लंबे अरसे से, महाविदेह क्षेत्र में श्री सीमंधर स्वामी के दर्शन से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खुला ही हैं। लेकिन परम पूज्य दादाश्री उसी मार्ग से मुमुक्षुओं को मोक्ष पहुँचानें में निमित्त हैं और इसकी प्राप्ति का विश्वास, मुमुक्षुओं को निश्चय से होता ही है। इस काल में, इस क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर नहीं हैं। लेकिन महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी विराजमान हैं। वे भरत क्षेत्र के मोक्षार्थी जीवों के लिए मोक्ष के परम निमित्त हैं। ज्ञानीपुरुष ने खुद उस मार्ग से प्राप्ति की और औरों को वह मार्ग दिखाया है। प्रत्यक्ष प्रकट तीर्थंकर की पहचान होना, उनके प्रति भक्ति जगाना और दिन-रात उनका अनुसंधान करके, अंत में, उनके प्रत्यक्ष दर्शन पाकर, केवलज्ञान को प्राप्त करना, यही मोक्ष की प्रथम और अंतिम पगडंडी है। ऐसा ज्ञानियों ने कहा हैं। श्री सीमंधर स्वामी की आराधना, जितनी ज़्यादा से ज़्यादा होगी, उतना उनके साथ अनुसंधान विशेष रहेगा। इससे उनके प्रति ऋणानुबंध प्रगाढ़ होगा। अंत में परम अवगाढ़ दशा तक पहुँचकर उनके चरणकमलों में ही स्थान प्राप्ति की मोहर लगती है।

समलैंगिकता: रहस्यमय, स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक आयाम

by Gabriel Agbo Meenakshi Dogra

समलैंगिकता अच्छाइ या बुराइ ? इस यौन वरीयता का स्त्रोत और समाज पर इसके प्रभाव क्या है? क्या यह भगवान की मूल योजना में था? या यह प्राकृतिक है ? कौन वास्तव में इसके पीछे है और किस उद्देश्य के लिए है? क्या समलैंगिकों प्रलोभित कर अनदेखी ताकतें फसा रही हैं? और आने वाली पीढ़ियों पर इसका क्या असर होगा? इस मुद्दे पर ईसाई धर्म, इस्लाम, पारंपरिक धर्म आदि के विचार क्या हैं? गुदा और मौखिक सेक्स कितना खतरनाक है - क्या कोई स्वास्थ्य जोखिम? वे गुदा और मौखिक कैंसर या अन्य किसी संक्रमण का कारण बन सकते हैं? समलैंगिकता एक काले जादू का अभ्यास है? ये सभी प्रश्न और अधिक का जवाब देने की कोशिश हम इस पुस्तक में करेंगे ।

उपशीर्षक: एक कामुक खूबसूरत महिला का असाधारण रोमांस

by Aj Tipton Yudhishtra

अपने कबीले के नियंत्रण में एक सेक्सी अरबपति। एक कामुक शेफ जिसने कभी महसूस नहीं किया कि वह काफी अच्छी है। क्या उन्हें वह आजादी मिलेगी जो प्रेम ही दिला सकता है? खूबसूरत कायापलट अरबपति ओरसों के पास — धन, रूप, सम्मान — सब कुछ है जो एक आदमी पाना चाहता है, सिवाय खुद के जीवन को नियंत्रित करने का अधिकार। कबीले के अल्फा, उसके पिता जी ने रणनीतिक मकसद से ओरसों की शादी एक अन्य कबीले की महिला से कराने की व्यवस्था की है, जिससे वह अनुरागहीन जिन्दगी के जाल में फँस कर रह गया है। यह दशा तब तक रही जब तक कि उसकी मुलाकात अपने सपनों की कामुक महिला से न हो गयी... केसी एक प्रतिभाशाली शेफ है, जो अपना खुद का एक कैटरिंग व्यवसाय करने का सपना देखती है। लेकिन अभी तक वह केवल अपने द्वारा बनाये गए खाने से लोगों को ख़ुशी देने का वास्तविक आनन्द ही प्राप्त कर पाई है। जब ओरसों ने केसी को अपने घर आन�

हाइपस

by एरिक कार्बायो

सागर की लहरों में बहकर आए, तट पर छटपटाते एक समुद्री घोड़े की जान छः साल के एक बच्चे द्वारा बचाई जाती है। उसे अपने घर ले जाकर वह बच्चा उसकी देखभाल करता है।

ज़हरीली ज़मीन

by लॉरेल ए. रॉकफेलर

कॉर्पोरेट लालच। भ्रष्टाचार। महामारी। दक्षिणी शहर नान-ली में सबकुछ ठीक चल रहा था -- लेकिन तभी एक रहस्यमय महामारी ने शहर में डर और दुख फैला दिया। देवी एबेस कारा को इसका कारण ढूँढ कर इलाज खोजने का अपना कर्तव्य पता था, लेकिन इस बीमारी के साथ ही समय भी उनका दुश्मन बन गया था और इलाज खोजते हुए वे एक ख़तरनाक षड्यंत्र में फंसती चली गईं जो न सिर्फ़ उनकी जान लेने पर तुला था, बल्कि अगली कई पीढ़ियों तक अरबों लोगों की जान भी ले सकता था।

आदत डालना: कैसे सफल लोग सोचते हैं और काम करते हैं

by Adidas Wilson

आपने हमेशा लोगों को यह कहते हुए बहाना सुना होगा कि वे सफल होने के लिए आवश्यक प्रतिभा के साथ पैदा नहीं हुए थे। यह सच है कि कुछ तरीकों से लोगों को स्वाभाविक रूप से सुविधा है। हालांकि, किसी चीज में सफलता प्राप्त करना अपने आप को प्रतिबद्ध करने और कौशल हासिल करने के लिए समय निकालना है। वास्तव में, प्रतिभा एक शुरुआती बिंदु से ज्यादा कुछ नहीं है। कोई भी इनकार नहीं कर रहा है कि प्राकृतिक प्रतिभा मौजूद है। आनुवांशिक रूप से अनुकूल हैं, खासकर जहां शारीरिक क्षमता का संबंध है। बहरहाल, ज्यादातर लोगों के लिए सफलता हमेशा एक भौतिक उद्यम नहीं होती है। वे सिर्फ कुछ करना चाहते हैं और इसमें अच्छा होना चाहते हैं। वे एक आरामदायक जीवन के लिए कुछ पूरा करते हुए एक अच्छा वेतन कमाने की इच्छा रखते हैं। आपके द्वारा देखे गए प्रत्येक सफल व्यक्ति को वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी; ओल�

नीलक द्वीप

by कैटरीना बोवलिन-मैकेंजी

कैटरीना बोवलिन-मैकेंजी द्वारा प्रकाशित © २०११ सर्वाधिकार सुरक्षित, जिसमें इस पुस्तक या इसके भागों को जो भी हो किसी भी रूप में प्रतिकृति देने का अधिकार शामिल है। इस पुस्तक का कोई भी भाग लेखक की लिखित अनुमति के बिना किसी भी रूप में या किसी भी माध्यम, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, फोटोकॉपी, रिकॉर्डिंग, या अन्यथा द्वारा पुनः प्रस्तुत, किसी भी रूप पुनर्प्राप्ति प्रणाली पर संग्रहीत, या प्रेषित नहीं किया जा सकता है। इस पुस्तक में कोई भी चित्र लेखक और कलाकार की लिखित अनुमति के बिना किसी भी रूप में पुन: प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। लेखक से संपर्क करने के लिए अपने ईमेल भेजें; myst.weaver@yahoo.com अनुराग यह पुस्तक मेरी बेटी, लॉरा के लिए लगभग ३० साल पहले लिखी गई थी। अंततः, एल. ऐन हॉलिंग्सवर्थ की मदद से लॉरा की पुस्तक जीवंत हो गई है। मैंने तुमसे वादा किया था कि यह किया जाएगा �

मास्टरींग स्टॉक्स: शेयर बाजार के लिए एक शुरुआत गाइड

by Adidas Wilson

आपने अनगिनत बार, सुना है कि आपको कैसे निवेश करना चाहिए। लेकिन निवेश इतना सरल नहीं है। इसमें बहुत सी -जोखिमों का उल्लेख नहीं करना चीजें शामिल हैं।जब चुनने के लिए निवेश के प्रकार की बात आती है, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं। हर कोई आपसे कुछ अलग करने की सिफारिश करने के लिए बात करता है, और यह भारी हो सकता है। यह जानिए: किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अच्छा निवेश क्या है, जरूरी नहीं कि यह आपके लिए अच्छा निवेश हो। सबसे पहले, अपने लक्ष्यों को स्थापित करें, अपनी संपत्ति का मूल्यांकन करें और फिर एक बजट लेकर आएं। अपने बजट में निवेश खोजें और वृद्धि की उनकी क्षमता का आकलन करें। अपने लक्ष्यों को परिभाषित करें। आप किस तरह के निवेश में शामिल होना चाहते हैं? आप वस्तुओं, मुद्रा, स्टॉक, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, रियल एस्टेट और बहुत कुछ से चुन सकते हैं। उनमें से कोई भी आपके लिए पैसा कमा सकता है लेक�

म्यूचुअल फंडस: म्यूचुअल फंड दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए रिटायरमेंट योजना

by एडिडास विल्सन

म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं और उन्हें समझना आसान है। वे सीमित धन, समय या ज्ञान के साथ निवेशकों को लाभ और सरलता प्रदान करते हैं। यदि आप अभी भी इस बारे में अनिच्छुक हैं कि क्या म्यूचुअल फंड आपके लिए बहुत अच्छा है, तो इन लाभों को देखें। परिसंपत्ति की विविधता छोटे निवेशकों और बड़े लोगों के लिए निवेश का एक प्रमुख नियम है। विविधता एक पोर्टफोलियो के भीतर विभिन्न प्रकार के परिसंपत्ति वर्गों और निवेशों का संयोजन है। यह जोखिम को प्रबंधित करने में मदद करता है। एक विविध पोर्टफोलियो के लिए, ऐसे शेयरों को खरीदना बुद्धिमानी है जो विभिन्न उद्योगों से अलग-अलग पूंजीकरण के साथ-साथ अन्य जारीकर्ताओं से अलग-अलग परिपक्वता वाले बांडों के लिए हैं। यह रणनीति एक व्यक्तिगत निवेशक के लिए महंगी हो सकती है। जब आप म्यूचुअल फंड खरीदते हैं, तो आपको उच्च परिसंपत्ति के बि�

सोशल मीडिया मार्केटिंग

by अभिसार गोदारा Jonathan S. Walker

अनूदित पुस्तक की भाषा बहुत सरल एवं बोधगम्य है। हिंदी के पाठक निश्चय ही लाभान्वित होंगे। हिंदी में इस तरह की पुस्तक की बहुत कमी है। व्यवसायियों के लिए मार्गदर्शक पुस्तकें अधिकांशतः हिंदी में उपलब्ध नहीं होती हैं। हिंदी में इस पुस्तक के होने से हिंदी पाठक भी अपने व्यवसाय के लिए सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के बारे में जान सकेंगे।

लव यू फॉरएवर

by Mª del Mar Agulló

क्या आप पहली नज़र में होने वाले प्यार में यकीन रखते हैं? एक आकर्षक और दिलचस्प लड़के से मिलकर आदेला की बोरिंग ज़िन्दगी बदल जाती है। अपने प्यार का इज़हार करना भी वह उसी से सीखती है। पर जल्द ही आदेला को यह एहसास हो जाता है कि ज़िन्दगी सरप्राइज़िस का दूसरा नाम है... और यह भी कि यह ज़रूरी नहीं कि वे सरप्राइज़िस हमेशा अच्छे ही हो। ऐसे में, “फॉरएवर” और वक़्त जैसे शब्दों के मतलब ही बदल जाते हैं। आदेला की प्रेम कहानी कुछ “हटकर” होगी। एक निराशाजनक पहली डेट और कई अड़चनों के बाद उसकी लव स्टोरी का आगाज़ होगा। कुछ महीनों बाद, अपनी ज़िन्दगी के एक नये पड़ाव में उसे एक ऐसी स्थिति का सामना करना होगा, जिससे उसका पाला पहले कभी नहीं पड़ा... एक ऐसी स्थिति, जो अपनी ज़िन्दगी को बदल कर रख देने वाले फैसले लेने पर उसे मजबूर कर देगी। आदेला को यह एहसास होगा कि प्यार में कोई सीमाएं नहीं होती, और यह कि अगर आपक�

रिसिव्ह यूअर हीलिंग

by गेब्रियल एग्बो

बेस्ट सेलर किताब पावर ऑफ मिडनाइट प्रेयर के लेखक द्वारा प्रस्तुत परिचय यह पुस्तक दिव्य उपचार प्राप्त करने के बारे में है। क्या भगवान अभी भी आप को ठीक कर सकते हैं? हाँ! क्या हम आज भी अच्छे और उत्तम स्वास्थ्य में रह सकते हैं? हाँ! हमारे भगवान कल, आज और हमेशा के लिए एक ही थे , एक ही है, एक ही रहेंगे। इस किताब को पढ़ते हुए ही आपकी चिकित्सा हो रहीं हैं ऐसा समझ ले। यहाँ, आप कुछ ऐसी अविश्वसनीय गवाहीयाँ पढ़ेंगे जो तुरंत भगवान के प्रति आपकी आस्था और बुरी स्थितियों में भी चमत्कार करने की भगवान की असीमित क्षमता में यक़ीन के प्रति वृद्धि करेंगे। उदाहरण के लिए, भगवान अभी भी लाइलाज और लाइलाज बीमारियों को ठीक करता है। वह अब भी मुर्दों को उठाता है। क्या आपने एक ऐसे शख्स के बारे में पढ़ा है जो मुर्दाघर में दो दिन रहने के बाद मौ�

रोष के चुंबन: Its Use In Paint - Primary Source Edition

by निकोला आर व्हाइट

ये किताब एक लड़की के बारे में है जो सीधी आधी जिंदगी जी रही थी। फिर अचानक एक फ्यूरी उसकी जिंदगी में आती है और उसकी जिंदगी बदल जाती है।

द लिटिल वॉइस: A Rebellious Novel

by Joss Sheldon Aayushi Sharma

प्रिय पाठक, मेरे चरित्र को दो विरोधी ताकतों द्वारा आकार दिया गया है; सामाजिक मानदंडों के अनुरूप ढलने का दबाव, और खुद के साथ ईमानदार रहने का दबाव। सच कहूं तो, इन ताकतों ने वाकई में मुझे खींच-खाच के तोड़ कर रख दिया है। उन्होंने मुझे एक तरफ़ खींचा और फिर दूसरी तरफ़। कई बार, उन्होंने मुझे अपने सम्पूर्ण अस्तित्व पर ही सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन कृपया यह बिलकुल न सोचे की मैं गुस्सा या उदास हूँ। मैं नहीं हूँ। क्योंकि विपत्ति के माध्यम से ज्ञान आता है। मैंने काफ़ी कुछ झेला है, यह सच है। लेकिन मैंने अपने दर्द से सीखा है। मैं एक बेहतर इंसान बन गया हूँ। अब, पहली बार, मैं अपनी कहानी बताने के लिए तैयार हूँ। शायद यह आपको प्रेरणा प्रदान करे। शायद यह आपको पूर्णतः एक नए तरीके से सोचने के लिए प्रोत्साहित करे। शायद यह ऐसा न करे। यह पता लगाने का बस एक ही तरीका है... किताब का आनंद लें, य

आरम्भ्कर्ताओं के लिए बाइबल: अध्ययन गाइड 66 किताबें शुरू करने के लिए समझाया (Action Packs Ser. #115)

by ब्रायन गुगास

युगों से लोग मार्गदर्शन और आशा के लिए बाइबिल की तरफ मुड़े हैं| यह बाइबिल अध्ययन की पुस्तक शुरुआती लोगों के लिए बाइबिल की प्रशंसा विकसित करने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए एक नक़्शे के रूप में कार्य करती है| बाइबिल की सभी 66 पुस्तकें विस्तार से शामिल हैं: •प्रत्येक पुस्तक के लेखक और उस समय की रूपरेखा जिसमें वह लिखी गई थी •प्रत्येक पुस्तक का मुख्य विषय •प्रत्येक पुस्तक के सन्देश का सारांश •चिंतन और आगे की खोज के लिए एक भक्ति बाइबिल की कहानियों, भविष्यवाणियों और संदेशों में खुद को विसर्जित कर दें और ईश्वर और ईसा मसीह की विस्मयकारी शक्ति, दया और उपचार शक्ति की खोज करें| अनुग्रहकारी और प्रेरणादायक, शुरुआती लोगों के लिए बाइबिल अध्ययन पाठक को मूल बातों में वापस लाता है और इश्वर के जीवित शब्द के साथ एक सीधे सम्बन्ध का रास्ता खोलता है|

चरवाहे की प्रेम कहानी: चरवाहे की बावर्ची, चरवाहे का प्यार, ग्वाले की प्रेम कहानी, प्रेम खिलाड़ी, प्रेम के राही

by मिस्टी एम. बेलर

जब उनका दक्षिण कैरोलिना वाला घर जलकर राख हो गया, तब एना स्टीवर्ट के पास एकमात्र विकल्प बचता है- अपने छोटे भाई के साथ टेक्सास के खेत में जाना। उनकी संभावनाएं बेहतर लगने लगती हैं। किसान के चरवाहे बेटे, जैकब ओ'ब्रायन की नीली आँखों ने एना की जिंदगी की सुनियोजित कहानी में एक मोड़ ला दिया। जब जानलेवा पशु चोरों के एक गिरोह का खतरा बढ़ जाता है, और उन नीली आंखों वाले चरवाहे को दिल दे बैठती है तब क्या एना अपना सबकुछ भगवान के शक्तिशाली हाथों में सौंप देती है ...?

Refine Search

Showing 51 through 75 of 1,914 results